इस लिए Uttar pradesh में 35 घंटे के लिए लगाया गया lockdown

प्रदेश में 35 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया जिसका अच्छा खासा असर देखने को मिला। सड़के सुनसान, दूध की डेरी, मेडीकल स्टोर, अस्पताल के अलावा सभी प्रतिष्ठान बंद, जरूरी सेवा को छोड़कर आवाजाही बंद! प्रशासन सतर्क।

देश मे कोरोना के प्रसार की रोकथाम हेतु uttar pradesh सरकार ने प्रदेश में शनिवार रात्रि 8 बजे से सोमवार प्रातः 7 बजे तक lockdown लगाने का आदेश दिया है जिसका असर आज पूर्णरूप से देखा गया। 

सहारनपुर में थाना फतेहपुर पुलिस मुस्तैद नज़र आई। वैसे तो थाना फतेहपुर पुलिस क्षेत्रीय लोगों को लगातार कोरोना महामारी से बचाव हेतू जगरूक कर रही है कभी पैदल मार्च निकालकर तो कभी यमराज बनाकर।

लॉकडाउन की अटकलें खारिज, फिर भी लॉकडाउन!

योगी सरकार ने सम्पूर्ण lockdown की अटकलों को पहले ही ख़ारिज कर दिया था लेकिन जिस तरह से पहले नाईट कर्फ़्यू ओर अब 35 घण्टे का लॉकडाउन, आने वाले समय मे इस समयावधि के बढ़ने के आसार नजर आने लगे हैं। यदि फिर से देश मे सम्पूर्ण तालाबंदी की गई तो देश की अर्थव्यवस्था के साथ साथ देश की जनता को बहुत बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। हालात बद से बद्तर हो जाएंगे। क्योंकि कोरोना की पहली लहर से रोजगार की मार ने लोगों को झकजोर दिया था जिससे पूरा देश अभी तक सही से उभरा भी नहीं था कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है जो कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बहुत खतरनाक है। 

जनता से टीकाकरण, मास्क, व हैंड सैनीटाइजर उपयोग करने की अपील

जनता से बार बार आग्रह किया जा रहा है कि सभी लोग दो गज सामाजिक दूरी, मास्क पहने व हैंड सैनीटाइजर का उपयोग करें। इस महामारी से बचने का यही एक मात्र उपाय है। क्योंकि अभी तक कोई भी वैक्सीन इसकी रोकथाम में कारगर साबित नही हुई है। जिस वैक्सीन का टीकाकरण इस वक्त किया जा रहा है वह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए लगाई जा रही है। इसलिए सभी योग्य व्यक्ति इस वैक्सीन का टीका लगवाएं और सिर्फ बहुत आवश्यक कार्य हेतु ही घर से बाहर निकलें।


2 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने